लोकेश कावड़िया की पहल से 48 घंटे में ललित साहू को मिला कृत्रिम पैर, फिर लौटी आत्मनिर्भरता की उम्मीद

Chhattisgarh Handicapped Finance and Development Corporation Chairman Lokesh Kavadiya, MLA Motilal Sahu, Lalit Sahu, prosthetic leg, Physical Referral Rehabilitation Centre, Raipur, Chhattisgarh, Khabargali

रायपुर (खबरगली)। छत्तीसगढ़ दिव्यांगजन वित्त एवं विकास निगम के अध्यक्ष (राज्यमंत्री दर्जा) श्री लोकेश कावड़िया की संवेदनशील पहल से सड़क दुर्घटना में अपना एक पैर गंवा चुके 38 वर्षीय ललित साहू को महज 48 घंटे के भीतर कृत्रिम पैर उपलब्ध कराया गया। कृत्रिम पैर लगने के बाद उन्हें चलने का अभ्यास भी कराया गया। इस त्वरित सहायता से ललित साहू के जीवन में एक बार फिर आत्मनिर्भरता की उम्मीद जगी है।

Chhattisgarh Handicapped Finance and Development Corporation Chairman Lokesh Kavadiya, MLA Motilal Sahu, Lalit Sahu, prosthetic leg, Physical Referral Rehabilitation Centre, Raipur, Chhattisgarh, Khabargali

विधायक मोतीलाल साहू के आग्रह पर अध्यक्ष लोकेश कावड़िया ने लिया संज्ञान

जानकारी के अनुसार, बिरगांव क्षेत्र निवासी 38 वर्षीय ललित साहू सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गए थे। हादसे में उन्हें अपना एक पैर गंवाना पड़ा था। कृत्रिम पैर की आवश्यकता को देखते हुए विधायक श्री मोतीलाल साहू ने छत्तीसगढ़ दिव्यांगजन वित्त एवं विकास निगम के अध्यक्ष श्री लोकेश कावड़िया से चर्चा कर उनके लिए कृत्रिम पैर उपलब्ध कराने का विशेष आग्रह किया था। ललित साहू की समस्या और उनकी आवश्यकता को गंभीरता से लेते हुए अध्यक्ष श्री कावड़िया ने तत्काल संज्ञान लिया और संबंधित अधिकारियों को शीघ्र आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए।

Chhattisgarh Handicapped Finance and Development Corporation Chairman Lokesh Kavadiya, MLA Motilal Sahu, Lalit Sahu, prosthetic leg, Physical Referral Rehabilitation Centre, Raipur, Chhattisgarh, Khabargali

फिजिकल रेफरल रहेबेलिटेशन सेंटर (पीआरआरसी) संस्था ने 48 घंटे में तैयार किया कृत्रिम पैर

अध्यक्ष श्री लोकेश कावड़िया के विशेष प्रयासों और त्वरित निर्देशों के बाद समाज कल्याण विभाग के उपक्रम पीआरआरसी संस्था ने ललित साहू के लिए कृत्रिम पैर तैयार किया। महज 48 घंटे के भीतर कृत्रिम पैर उपलब्ध करा दिया गया। 5 नवंबर 2026 को कृत्रिम पैर का ट्रायल कराया गया और ललित साहू को चलने का अभ्यास भी करवाया गया। इस पहल से उन्हें दोबारा अपने पैरों पर खड़े होकर सामान्य जीवन की ओर लौटने का अवसर मिला है।

Chhattisgarh Handicapped Finance and Development Corporation Chairman Lokesh Kavadiya, MLA Motilal Sahu, Lalit Sahu, prosthetic leg, Physical Referral Rehabilitation Centre, Raipur, Chhattisgarh, Khabargali

दीपावली पर परिवार के साथ मनाई खुशियां

कृत्रिम पैर मिलने से कॉमर्स ग्रेजुएट ललित साहू और उनके परिवार में खुशी का माहौल है। अब उन्हें बिस्तर पर निर्भर रहने के बजाय अपने पैरों पर चलने और दैनिक गतिविधियों में आत्मनिर्भर बनने की नई उम्मीद मिली है। उनका परिवार दीपावली का पर्व पहले की तरह पूरे हर्षोल्लास के साथ मना सका इस त्वरित सहायता के लिए ललित साहू और उनके परिजनों ने अध्यक्ष श्री लोकेश कावड़िया के प्रति आभार व्यक्त किया। यह पहल दिव्यांगजनों की जरूरतों के प्रति संवेदनशीलता और समय पर सहायता उपलब्ध कराने का एक सराहनीय उदाहरण है।

Category