देशभर में महंगा हुआ एलपीजी गैस सिलेंडर

नई दिल्ली (खबरगली) पश्चिम एशिया में बढ़ते युद्ध तनाव के बीच भारत में रसोई गैस की कीमतों में बढ़ोतरी कर दी गई है। 14.2 किलो वाले घरेलू एलपीजी सिलेंडर के दाम में 60 रुपये का इजाफा हुआ है। नई कीमतें 7 मार्च से लागू हो गई हैं। कीमत बढ़ने के बाद अब दिल्ली में घरेलू गैस सिलेंडर 863 रुपये से बढ़कर 913 रुपये का हो गया है। वहीं, 19 किलो वाले कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर के दाम में 115 रुपये की वृद्धि की गई है। राजधानी दिल्ली में इसकी नई कीमत 1883 रुपये हो गई है, जबकि मुंबई में यह सिलेंडर अब 1835 रुपये में मिलेगा।

युद्ध से बदले हैं हालात