डीडीओ के अधिकार बीईओ को देने की तैयारी खबरगली Atmanand school teachers to receive timely salaries; preparations underway to delegate DDO powers to BEOs. raipur hindi news khabargali

रायपुर (खबरगली) स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालयों में कार्यरत शासकीय शिक्षकों और कर्मचारियों के लिए राहत की खबर है। लंबे समय से वेतन भुगतान और सेवानिवृत्ति भुगतानों में आ रही प्रशासनिक अड़चनों को दूर करने के लिए विभाग की ओर से बड़ा कदम उठाया जा रहा है। अब आत्मानंद विद्यालयों का आहरण-संवितरण अधिकार (डीडीओ राइट्स) संबंधित विकासखंड शिक्षा अधिकारियों (बीईओ) को प्रदान किए जाने का प्रस्ताव तैयार किया गया है। लोक शिक्षण संचालनालय की ओर से इस संबंध में प्रदेश के समस्त संभागीय संयुक्त संचालकों को आधिकारिक पत्र जारी किया गया है। जारी आदेश के तहत सभी जिला शिक्षा अधिकारियों से अपने-अ