दो मंजिला छत से गिरा सात वर्षीय मासूम

बालोद (खबरगली)  बालोद जिले के ग्राम नेवारीकला में सोमवार की सुबह 10 बजे छत में पतंग उड़ा रहे सात वर्षीय बच्चे की मौत हो गई। गांव का हर्ष कुमार साहू पिता संजय साहू गांव के वासुदेव सोनकर के दो मंजिला मकान की छत पर अपने दोस्तों के साथ पतंग उड़ा रहा था। इस दौरान उसका बैलेंस बिगड़ गया और छत से नीचे गिर गया। उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। पुलिस मामले की जांच कर रही  है।  घटना के बाद से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। गांव में मातम पसरा  है। पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंप दिया गया। 

इकलौते बेटी की मौत की खबर सुनकर  मां हो गई बेसुध