दशहरा दीपावली और शीतकालीन अवकाश घोषित खबरगली 15 days holiday announced in Chhattisgarh

रायपुर (खबरगली)  छत्तीसगढ़ में स्कूल शिक्षा विभाग ने विद्यार्थियों, शिक्षकों और विभागीय कर्मचारियों के लिए छुट्टियों का ऐलान कर दिया है। राज्य सरकार ने दशहरा, दीपावली और शीतकालीन अवकाश की तारीखें घोषित कर दी हैं। इसके तहत प्रदेश के स्कूलों में कुल 15 दिनों का अवकाश रहेगा। स्कूल शिक्षा विभाग की ओर से जारी घोषणा के अनुसार, तीनों अवसरों पर 5-5 दिनों की छुट्टी दी जाएगी। इससे स्कूली बच्चों और शिक्षकों को त्योहारों के दौरान राहत मिलेगी।

दशहरा पर 17 से 21 अक्टूबर तक अवकाश