demand for Rs 5 crore

मुंबई (ख़बरगली)  महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में एक बार फिर सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट मोड पर हैं। रेलवे पुलिस के कंट्रोल रूम को एक धमकी भरा कॉल मिला है, जिसके बाद पूरे सिस्टम में सतर्कता बढ़ा दी गई है। पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है।

रेलवे पुलिस के मुताबिक, मुंबई जीआरपी कंट्रोल रूम को एक कॉल आया। कॉल करने वाले शख्स ने दावा किया कि उसने रेलवे स्टेशन और आर्मी ऑफिस को टारगेट किया है। इतना ही नहीं, उसने अपनी पहचान 'इरफान' के रूप में बताते हुए धमकी दी कि अगर आम लोगों की जान बचानी है, तो उसे 5 करोड़ रुपए दिए जाएं।