devotees danced to the hymns

पालना झूला में विराजे हनुमान जी को देखने उमड़ी भीड़

रायपुर (खबरगली ) राजधानी के चौबे कॉलोनी स्थित श्री चिंताहरण हनुमान मंदिर में गुरुवार को हनुमान जन्मोत्सव पूरी श्रद्धा और भव्यता के साथ मनाया गया। कोलकाता के मशहूर कलाकारों द्वारा विशेष रूप से सजाए गए मंदिर परिसर में सुबह से ही भक्तों का तांता लगा रहा।