वाराणसी (खबरगली) वाराणसी जिले में निकाह के दौरान मदरसे में बड़ा हादसा हो गया। जहां 4 मंजिला मदरसा के लिफ्ट का वायर अचानक टूट गया। जिससे लिफ्ट गिर गई और एक युवक की मौत हो गई। जबकि एक गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना से मौके पर चीख पुकार मच गई और खुशियों के बीच मातम पसर गया।