Former Chief Minister Bhupesh Baghel Ujjwal Deepak

रायपुर (खबरगली ) छत्तीसगढ़ में कथित PSC भर्ती घोटाले को लेकर सियासत एक बार फिर गरमा गई है। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता उज्ज्वल दीपक ने पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि युवाओं के भविष्य और सरकारी नौकरी की चयन प्रक्रिया से जुड़े गंभीर सवालों का जवाब कांग्रेस को देना चाहिए। उज्ज्वल दीपक ने कहा कि वर्ष 2021 की भर्ती प्रक्रिया में परीक्षा से लेकर इंटरव्यू तक चयन प्रक्रिया को कथित तौर पर प्रभावित करने, चुनिंदा अभ्यर्थियों को लाभ पहुंचाने और प्रभावशाली लोगों के रिश्तेदारों को फायदा मिलने के आरोप सामने आए हैं। उन्होंने क