हाई कोर्ट में डाटा एंट्री ऑपरेटर के लिए निकली भर्ती

बिलासपुर (खबरगली) हाई कोर्ट बिलासपुर में डाटा एंट्री ऑपरेटर के रिक्त पदों के लिए आवेदन की प्रक्रिया जारी है। कोर्ट के 38 डाटा एंट्री ऑपरेटर्स की भर्ती की जानी है। अभ्यर्थी 12 मई तक व्यापमं की वेबसाइट से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। 

आवेदन में त्रुटि सुधार 13 से 15 मई तक किए जा सकेंगे। परीक्षा रायपुर और बिलासपुर में ही 28 जून को संभावित है। अभ्यर्थियों का चयन लिखित परीक्षा के साथ ही स्किल टेस्ट के जरिए किया जाएगा।