has achieved success in the Sainik School Entrance Exam AISSEE 2026. Ambikapur

अंबिकापुर/सरगुजा (खबरगली) अदाणी विद्या मंदिर (AVM) सरगुजा की कक्षा आठवीं की छात्रा श्रेया सिंह ओटी ने ऑल इंडिया सैनिक स्कूल प्रवेश परीक्षा (AISSEE) 2026 में उल्लेखनीय सफलता हासिल की है। श्रेया ने 200 में से 142 अंक प्राप्त कर ऑल इंडिया रैंक 32,629 प्राप्त की है। पिछले तीन वर्षों से विद्यालय में अध्ययन कर रहीं श्रेया ने यह सफलता बिना किसी ट्यूशन या बाहरी कोचिंग के हासिल की है। नियमित अध्ययन, तार्किक सोच और आत्म-अनुशासन के साथ शिक्षकों के मार्गदर्शन और सहयोग ने उनकी क्षमताओं को विस्तार दिया और उन्होंने स्वयं को मेहनती तथा सक्षम छात्रा के रूप