with its worldwide total crossing the ₹350 crore mark on the 46th day. Hindi News latest News khabargali

मुंबई (खबरगली) फिल्म ‘हनुमान अंश’ बॉक्स ऑफिस पर लगातार मजबूत प्रदर्शन कर रही है। सीमित स्क्रीन्स और बिना बड़े प्रमोशन के रिलीज हुई इस फिल्म ने शुरुआत में धीमी रफ्तार पकड़ी थी, लेकिन दर्शकों की पसंद के चलते इसकी कमाई में लगातार इजाफा हुआ। फिल्म ने सात सप्ताह पूरे कर लिए हैं और 46वें दिन वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर 350 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया।

 

46वें दिन फिल्म ने भारतीय बॉक्स ऑफिस पर करीब 4 करोड़ रुपये का कारोबार किया। इस दौरान फिल्म के कुल 7,629 शो चले। विदेशों में भी फिल्म की कमाई जारी रही और वहां करीब 50 लाख रुपये का कलेक्शन दर्ज किया गया।