जज को धमकी

बालोद (खबरगली)  प्रदेश के गुंडरदेही में पदस्थ प्रथम श्रेणी न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रशांत देवांगन को जान से मारने की धमकी और 3 करोड़ रुपए की फिरौती मांगने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। 27 मार्च को डाक के जरिए पहुंचे इस गुमनाम पत्र में प्रेषक ने खुद को नक्सली संगठन से जुड़ा बताया है। पत्र में मजिस्ट्रेट और उनके परिवार को निशाना बनाने की बात कही गई है।