कलाकारों में उत्साह की लहर

पेंडिंग पेमेंट्स क्लियर कराने में रही थी अहम भूमिका

रायपुर (खबरगली ) भारतीय जनता पार्टी छत्तीसगढ़ नेतृत्व ने संगठन में बड़ी जिम्मेदारी सौंपते हुए राष्ट्र स्तरीय ख्याति प्राप्त गायक शरद अग्रवाल को भाजपा सांस्कृतिक प्रकोष्ठ का प्रदेश सह-संयोजक नियुक्त किया है। शरद अग्रवाल की इस नियुक्ति से प्रदेश के कला जगत और स्थानीय कलाकारों में भारी खुशी देखी जा रही है। शरद अग्रवाल इससे पूर्व भी प्रकोष्ठ में प्रदेश मीडिया प्रभारी और प्रदेश कार्यक्रम प्रभारी के रूप में अपनी सेवाएं दे चुके हैं। कलाकारों के बीच वे अपनी सरल कार्यशैली और समावेशी व्यवहार के लिए जाने जा