खबरगली ISRO creates history

 बेंगलुरु (खबरगली) भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) ने एक बार फिर देश को गर्व महसूस करवाया है। रविवार को इसरो ने भारतीय नौसेना के लिए तैयार किए गए अब तक के सबसे उन्नत संचार उपग्रह GSAT-7R (CMS-03) को सफलतापूर्वक अंतरिक्ष में प्रक्षेपित किया। यह उपग्रह भारतीय नौसेना की समुद्री सुरक्षा, संचार और क्षेत्रीय जागरूकता को और मजबूत करेगा।