khabargali

छत्रपति संभाजीनगर (खबरगली ) महाराष्ट्र के छत्रपति संभाजीनगर से सामने आई एक दर्दनाक घटना ने पूरे इलाके को झकझोर दिया। तिसगांव इलाके की खवड्या पहाड़ी पर पारिवारिक विवाद के बाद एक युवक के संकट में पड़ने से उसके माता-पिता भी हादसे का शिकार हो गए। इस घटना में कुणाल चांदगुडे, उसके पिता मुरलीधर और मां संगीता की मौत हो गई। पुलिस के मुताबिक, घटना से पहले कुणाल का अपने माता-पिता से महंगे मोबाइल फोन को लेकर विवाद हुआ था। बताया जा रहा है कि कुणाल के पास पहले से iPhone था, लेकिन वह नया और अपडेटेड मॉडल लेना चाहता था। पुराने फोन की कुछ किश्तें भी बकाया हो