तेलंगाना (खबरगली) तेलंगाना के जगत्याल जिले से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है, जहां तीसरी कक्षा में पढ़ने वाले 9 साल के एक बच्चे की अचानक हार्ट अटैक से मौत हो गई। यह घटना लोगों को हैरान कर रही है और बच्चों की सेहत को लेकर चिंता बढ़ा रही है।
मृतक बच्चे का नाम निशांत था, जो अपने माता-पिता चंद्रशेखर और नविता का इकलौता बेटा था। परिवार के अनुसार, वह अपने परिवार के साथ गांव के बाहर स्थित शिव मंदिर में एक कार्यक्रम में गया था।