मुरादाबाद (खबरगली) मुरादाबाद जिले में रफ्तार का कहर देखने को मिला। जहां एक तेज रफ्तार डंपर ने ट्रैक्टर-ट्रॉली को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी खतरनाक थी कि हादसे में 4 लोगों की मौत हो गई। जबकि कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना से इलाके में कोहराम मच गया। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है।