K.K. Chandravanshi; scrutiny of documents is underway. bhilai latest news khabargali

भिलाई (खबरगली ) छत्तीसगढ़ में प्रवर्तन निदेशालय (ED) की एक और कार्रवाई से प्रदेश की सियासत में हलचल तेज हो गई है। मंगलवार सुबह ED की टीम ने पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के कार्यकाल में उनके निजी सहायक (PA) के रूप में काम कर चुके के.के. चंद्रवंशी के पुरानी भिलाई स्थित आवास पर दबिश दी। बताया जा रहा है कि ED की टीम सुबह-सुबह दो वाहनों में मौके पर पहुंची और घर के भीतर प्रवेश कर जांच की कार्रवाई शुरू की।