मुख्यमंत्री निवास में हुई मुलाकात खबरगली Announcement made to award ₹51 lakh to gold medalist Sanju Devi meeting held at the Chief Minister's residence latest news hindi news khabargali

रायपुर (खबरगली) एशियन गेम्स 2026 में स्वर्ण पदक जीतने वाली भारतीय महिला कबड्डी टीम की सदस्य और छत्तीसगढ़ की बेटी संजू देवी ने सोमवार को मुख्यमंत्री निवास में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से मुलाकात की। मुख्यमंत्री ने संजू देवी की उपलब्धि पर उन्हें बधाई देते हुए 51 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि देने की घोषणा की। मुख्यमंत्री साय ने कहा कि संजू देवी ने अपने उत्कृष्ट खेल, कठिन परिश्रम और दृढ़ संकल्प के दम पर अंतरराष्ट्रीय मंच पर छत्तीसगढ़ और देश का गौरव बढ़ाया है। उनकी उपलब्धि प्रदेश की बेटियों और युवा खिलाड़ियों के लिए प्रेरणादायी है।