mercury to rise further in next 48 hours; know temperature in major cities raipur chhattisgarh hindi news khabargali

रायपुर (खबरगली) गर्मी के तीखे तेवर ने प्रदेश को बेहाल कर दिया है। मौसम विभाग के मुताबिक आने वाले दिनों में हालात और ज्यादा कठिन हो सकते हैं। जारी चेतावनी के मुताबिक मध्य प्रदेश में 25 से 27 अप्रैल के बीच ग्रीष्म लहर चलने के आसार हैं। साथ ही अगले 48 घंटे के भीतर अधिकतम तापमान में 1 से 2 डिग्री सेल्सियस तक और वृद्धि हो सकती है।