नाइजीरिया में भयंकर खूनखराबा और खनन दुर्घटना से मचा हाहाकर

नाइजीरिया (खबरगली) नाइजीरिया के उत्तर-पश्चिमी इलाके में एक बार फिर हिंसा की खबर सामने आई है। केब्बी राज्य के अरेवा लोकल गवर्नमेंट एरिया के बुई जिले में संदिग्ध लकुरावा हमलावरों ने हमला किया, जिसमें कम से कम 33 लोग मारे गए। पुलिस के अनुसार, यह घटना बुधवार को हुई, जब हथियारबंद हमलावर मवेशी चुराने के इरादे से इलाके में घुसे।