हरियाणा (खबरगली) हरियाणा के गुरुग्राम में सोमवार रात एक दर्दनाक हादसा सामने आया, जहां एक निर्माणाधीन सोसाइटी की दीवार ढहने से कई मजदूर मलबे में दब गए। हादसे में सात मजदूरों की मौत हो गई, जबकि कई अन्य घायल बताए जा रहे हैं। यह घटना बिलासपुर थाना क्षेत्र के सिधरावली इलाके में स्थित Signature Global की निर्माणाधीन परियोजना में हुई, जिसके बाद इलाके में हड़कंप मच गया और मौके पर राहत-बचाव कार्य शुरू कर दिया गया।
- Today is: