पहले बाहरी हिस्से को किया जाएगा रेनोवेट

रायपुर (खबरगली) 32 साल पुराना और प्रदेश का सबसे बड़ा आंबेडकर अस्पताल 50 करोड़ से चमकेगा। इसमें 16.17 करोड़ रुपए नेहरू मेडिकल कॉलेज के ऑटोनॉमस फंड से खर्च होंगे। इसकी स्वीकृति पहले ही मिल गई है। हालांकि जानकार केवल 32 साल पुरानी बिल्डिंग को भारी-भरकम लागत से रेनोवेट करने पर सवाल उठा रहे हैं।