passport office receives email from Tamil Nadu Raipur chhattisgarh hindi news khabargali

रायपुर (खबरगली) राजधानी रायपुर स्थित पासपोर्ट कार्यालय को बम से उड़ाने की धमकी मिलने से हड़कंप मच गया है। अज्ञात व्यक्ति ने ईमेल के माध्यम से पासपोर्ट कार्यालय को 12 बमों से उड़ाने की धमकी दी है। इसकी सूचना मिलते ही पुलिस महकमा अलर्ट हो गया है। पूरा मामला सिविल लाइन थाना क्षेत्र का है।