पूरे क्षेत्र में पसरा मातम खबरगली 5 people died in a road accident in Chhattisgarh

कोरबा (खबरगली)  छत्तीसगढ़ में अलग-अलग जगहों पर हुए दर्दनाक सड़क हादसों में 5 लोगों की मौत हो गईहैं। तेज रफ्तार और लापरवाही हादसों की बड़ी वजह मानी जा रही है। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई, वहीं पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। तीन अलग अलग हादसे कोरबा जिले में हुई है।  वहीं हादसे के बाद परिजनों में शोक की लहर दौड़ गई है।  पुलिस ने सभी मामलों में मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। लगातार हो रहे सड़क हादसों को लेकर लोगों में चिंता बढ़ गई है।