questions missing from question paper

रायपुर (खबरगली)  छत्तीसगढ़ में भर्ती और बोर्ड परीक्षाओं को लेकर लगातार उठ रहे सवालों के बीच अब 8वीं की परीक्षा में भी गड़बड़ी सामने आई है। ताजा मामले में प्रश्न पत्र से कई सवाल गायब पाए गए, जिससे परीक्षा देने पहुंचे छात्र-छात्राएं असमंजस और तनाव में नजर आए। इस अव्यवस्था के कारण विद्यार्थियों को न केवल समय प्रबंधन में दिक्कत हुई, बल्कि उनके प्रदर्शन पर भी असर पड़ने की आशंका जताई जा रही है। बताया जा रहा है कि शुक्रवार को हिन्दी विषय की परीक्षा में भी बड़ी लापरवाही सामने आई है। जिससे परीक्षा के समय शिक्षक और छात्र-छात्राओं को परेशानी का सामना करना पड़ा। दरअसल प्रश्न पत्र तो सभ