राजधानी में मचा हड़कंप खबरगली Threat to bomb the Assembly and the Speaker

नई  दिल्ली (खबरगली) दिल्ली विधानसभा और स्पीकर विजेंद्र गुप्ता को एक बार फिर बम से उड़ाने की धमकी मिली है। ईमेल के जरिए दिल्ली विधानसभा को फिर बम से उड़ाने की धमकी दी गई है। इस धमकी में ये भी कहा गया है कि विधानसभा मेट्रो स्टेशन को भी बम से उड़ा दिया जाएगा। इस धमकी भरे ईमेल के बाद सुरक्षा एजेंसियों में हड़कंप मच गया है।