राजनांदगांव (खबरगली) गणेश प्रतिमाओं के विसर्जन और झांकियों को लेकर राजधानी रायपुर समेत पूरे प्रदेश में तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। हालांकि, प्रदेश में लगातार बदल रहे मौसम और तेज बारिश ने गणेश समितियों की तैयारियों को प्रभावित किया है। बारिश को देखते हुए अब गणेश विसर्जन झांकियों के कार्यक्रम में बदलाव शुरू हो गया है। सबसे पहले राजनांदगांव में गणेश झांकी निकालने की तारीख में बदलाव किया गया है। यहां शुक्रवार 25 सितंबर को प्रस्तावित गणेश विसर्जन झांकियां अब शनिवार 26 सितंबर को निकाली जाएंगी। गणेश समितियों और पुलिस-प्रशासन के बीच हुई बैठक में सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया ग
- Today is:
