रायगढ़ कार्बन प्लांट में हादसा

रायगढ़ (खबरगली) रायगढ़ जिले के मंगल कार्बन प्लांट में हुए हादसे ने परिवार को पूरी तरह तोड़कर रख दिया। इस घटना में एक ही परिवार के 3 लोगों की मौत हो गई। जिनमें पिता, बेटा और 9 माह की मासूम बच्ची शामिल हैं। परिवार ने एक दिन पहले ही 9 माह की बच्ची को दफनाया था।