a railway employee and a contract worker died tragically. hindi news big news khabargali

तिल्दा-नेवरा (खबरगली) तिल्दा-नेवरा थाना क्षेत्र में बुधवार को एक दर्दनाक रेल हादसा हो गया। बैकुंठ पुलिया के ऊपर डाउन मिडिल लाइन के पास तेज रफ्तार लिंक एक्सप्रेस ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों में एक रेलवे विभाग का नियमित कर्मचारी और दूसरा रेलवे ठेके पर कार्य करने वाला युवक शामिल है।