resulting in the tragic death of a 10-year-old child. Bilaspur hindi news big news khabargali

बिलासपुर (खबरगली) बिलासपुर शहर के तखतपुर इलाके से एक बेहद हृदयविदारक खबर सामने आ रही है, जहाँ एक जर्जर मकान मासूम बच्चे के लिए काल बन गया। बरसों पुराने एक खंडहरनुमा मकान के अचानक ढह जाने से खेल रहा 10 साल का बच्चा उसकी चपेट में आ गया। मलबे में दबने की वजह से बच्चे की मौके पर ही मौत हो गई। इस घटना ने प्रशासन की मुस्तैदी और जर्जर इमारतों की अनदेखी पर एक बार फिर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। स्थानीय लोगों की मदद से बच्चे को बाहर तो निकाला गया, लेकिन तब तक उसकी सांसें थम चुकी थी।