रायपुर (खबरगली) छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (CGPSC) की सूबेदार, उप निरीक्षक कैडर और प्लाटून कमांडर (प्रारंभिक) परीक्षा-2024 का आयोजन 12 जुलाई, रविवार को होगा। परीक्षा सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक आयोजित की जाएगी। बस्तर जिले में इसके लिए 6 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं, जहां कुल 2104 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल होंगे।जिला प्रशासन ने परीक्षा को शांतिपूर्ण और व्यवस्थित ढंग से कराने की तैयारी पूरी कर ली है।
- Today is: