तनाव बढ़ा खबरगली Sit-in protest outside OP Choudhary's bungalow continues over Nakti village dispute; tension escalates.latest news Chhattisgarh news khabargali

रायपुर (खबरगली) गांव के विस्थापन और बुलडोजर कार्रवाई को लेकर विवाद लगातार गहराता जा रहा है। सोमवार को हुई तोड़फोड़ के बाद प्रभावित ग्रामीणों का आक्रोश शांत नहीं हुआ है और देर शाम तक भी बड़ी संख्या में लोग मंत्री ओपी चौधरी के शंकर नगर स्थित बंगले के बाहर धरना प्रदर्शन पर बैठे रहे। रात करीब 7 बजकर 30 मिनट तक ग्रामीणों ने अपना धरना समाप्त नहीं किया था। प्रदर्शनकारियों में बेघर हुए परिवार, महिलाएं, बुजुर्ग और बच्चे भी शामिल हैं, जो आवास की मांग को लेकर लगातार विरोध कर रहे हैं। स्थिति को देखते हुए मौके पर भारी पुलिस बल और वरिष्ठ अधिकारी तैनात किए गए हैं।