TMC नेता के घर पर बम से हमला

पश्चिम बंगाल (खबरगली) पश्चिम बंगाल में उत्तर 24 परगना जिले के बशीरहाट में मंगलवार रात एक सनसनीखेज घटना सामने आई। बशीरहाट म्युनिसिपैलिटी के वार्ड नंबर 8 से तृणमूल कांग्रेस के पार्षद असित मजूमदार के घर पर बम फेंके जाने से इलाके में हड़कंप मच गया।  घटना रात करीब 9:15 बजे की। जब बदमाशों ने उनके घर के पिछले गेट को निशाना बनाकर बम फेंका। बम धमाके की तेज आवाज से पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई।