two killed in Arizona accident hindi news latest news khabargali

अमेरिका (खबरगली) अमेरिका के एरिजोना राज्य से एक दुखद खबर सामने आई है। यहां के एक छोटे एयरपोर्ट पर बुधवार को एक विमान हादसे का शिकार हो गया, जिसमें सवार दोनों लोगों की मौत हो गई। हादसा इतना भयानक था कि विमान रनवे से फिसलने के बाद आग के गोले में बदल गया।

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार स्थानीय प्रशासन के मुताबिक, यह घटना एरिजोना के माराना। इलाके के एक छोटे हवाई अड्डे पर हुई। शहर के मेयर जॉन पोस्ट ने बताया कि विमान अचानक नियंत्रण से बाहर हो गया और रनवे से उतरते ही उसमें आग लग गई। देखते ही देखते पूरा विमान धू-धू कर जलने लगा।