विधायक देवेंद्र यादव को 5 अक्टूबर को कोर्ट में पेश होने का नोटिस

रायपुर (खबरगली) छत्तीसगढ़ के चर्चित कोयला लेवी मामले में भिलाई नगर विधायक देवेंद्र यादव को आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो (EOW/ACB) ने 5 अक्टूबर 2026 को रायपुर की विशेष अदालत में उपस्थित होने का नोटिस जारी किया है। उपलब्ध रिपोर्ट के अनुसार, EOW-ACB जांच पूरी होने के बाद अभियोग पत्र पेश करने की तैयारी में है। नोटिस में यादव को 5 अक्टूबर को सुबह 10:30 बजे विशेष न्यायालय में उपस्थित रहने के निर्देश दिए गए हैं।

28 सितंबर को हुई थी पूछताछ