वन महोत्सव 2021

वन मंत्री छत्तीसगढ़ सिक्ख समाज द्वारा आयोजित वन महोत्सव में हुए शामिल

रायपुर (khabargali) वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री श्री मोहम्मद अकबर आज पुलिस प्रशिक्षण अकादमी परिसर चंदखुरी में वन महोत्सव 2021 के अंतर्गत छत्तीसगढ़ सिक्ख समाज द्वारा आयोजित पौधारोपण कार्यक्रम में शामिल हुए। इस अवसर पर मंत्री श्री अकबर ने कहा कि छत्तीसगढ़ राज्य ने देशभर में अकेले 74 प्रतिशत लघु वनोपज की खरीदी की है। जिसके लिए भारत सरकार से 11 राष्ट्रीय पुरस्कार मिलना वन विभाग की सबसे बड़ी उपलब्धि है। उन्होंने कहा कि वनों के मामलों में छत्तीसगढ़ एक संपन्न राज्य है। एक लाख 35 हजार वर्ग