व्यापारी के बेटे की हत्या खबरगली Three rounds of firing in Janjgir-Champa

जांजगीर-चांपा (खबरगली) जांजगीर-चांपा जिले से सनसनीखेज वारदात सामने आई है।  नकाबपोश बदमाशों ने गुरवार रात लगभग 12 बजे व्यवसायी के घर घुसकर परिवार पर गोलियां बरसा दी. करीब 3 राउंड फायरिंग में एक युवक की मौत हो गई, जबकि उसका छोटा भाई घायल हो गया है। मृतक की पहचान आयुश कश्यप के रूप में हुई है, जो रेत के कारोबार से जुड़ा बताया जा रहा है। शुरुआत में घटना को लूट के प्रयास से जोड़कर देखा जा रहा था, लेकिन परिजन इसे व्यवसायिक रंजिश का आरोप लगा रहे हैं।