will file nomination on 5th Raipur chhattisgarh hindi news khabargali

रायपुर (खबरगली)  राज्य सभा के लिए छत्तीसगढ़ से लक्ष्मी वर्मा के नाम पर भाजपा शीर्ष नेतृत्व ने मुहर लगाई है। बता दें कि काफी विचार-विमर्श के बाद 7 नामों के पैनल में से 3 नामों को अंतिम रूप दिया गया था। इनमें लक्ष्मी वर्मा, नारायण चंदेल और डॉ. कृष्णमूर्ति बांधी का नाम शामिल था। पार्टी ने लक्ष्मी वर्मा को टिकट दिया है।

लक्ष्मी वर्मा प्रदेश के वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी में अपना नामांकन दाखिल करेंगी। वहीं, कांग्रेस ने अभी अपने प्रत्याशी के नाम की घोषणा नहीं की है। मंगलवार की शाम दिल्ली के पार्टी के नेताओं की बैठक के बाद प्रत्याशी के नाम की घोषणा की जाएगी।