रायपुर(खबरगली) छत्तीसगढ़ और ओडिशा के बीच पिछले चार दशक से चला आ रहा महानदी जल विवाद का मामला बातचीत के जरिए सुलझने के कागार पर पहुंच गया है। इसे लेकर गुरुवार को दिल्ली के कर्तव्य भवन में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी के बीच उच्च स्तरीय बैठक हुई।
