गोदावरी नदी पर समक्का सागर बैराज का विवाद सुलझा, छत्तीसगढ़ सरकार तेलंगाना को देगी एनओसी

Dispute over Sammakka Sagar Barrage on the Godavari River resolved; Chhattisgarh government to grant NOC to Telangana.

रायपुर (खबरगली) गोदावरी नदी पर समक्का सागर बैराज को लेकर छत्तीसगढ़ और तेलंगाना के बीच विवाद चल रहा था। यह विवाद जलमग्नता और अनापत्ति प्रमाण पत्र (एनओसी) को लेकर था। जो मंगलवार को सुलझ गया। दोनों राज्यों के मुख्यमंत्री के बीच मंगलवार को राजधानी के नवा रायपुर में मुख्यमंत्री निवास में बैठक हुई। बैठक के दौरान छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी ने साझा हितों से जुड़े विषयों पर निरंतर संवाद और सहयोग बनाए रखने की आवश्यकता पर बल दिया। मुख्यमंत्री साय ने गोदवान नदी पर समक्का सागर बैराज निर्माण में आ तेलंगाना सरकार को आ रही दिक्कतों को दूर करने के लिए एनओसी और अन्य लंबित मंजूरियों की प्रक्रिया को जल्द पूरा करने का भरोसा दिया है।

बता दें कि समक्का सागर बैराज तेलंगाना के मुलुगू जिले के थुपकुलगुडेम में गोदावरी नदी पर बनकर तैयार हो चुका है। इसकी भंडारण क्षमता 6.94 टीएमसी है और इसका पूर्ण जलस्तर 83 प्ल्स मीटर है। छत्तीसगढ़ सरकार की मांग पर इस परियोजना से होने वाले जलभराव और नुकसान का अध्ययन आईआईटी खड़गपुर से कराया गया था। तेलंगाना सरकार ने अध्ययन रिपोर्ट 30 जुलाई 2026 को छत्तीसगढ़ सरकार को सौंपी गई थी, जिसके अनुसार पूर्ण जलस्तर पर छत्तीसगढ़ की लगभग 33 एकड़ जमीन और भारी बाढ़ की स्थिति में 100 एकड़ से कम क्षेत्र प्रभावित होगा।

 तेलंगाना के मुख्यमंत्री ए. रेवंत रेड्डी और सिंचाई मंत्री एन. उत्तम कुमार रेड्डी ने मंगलवार को मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से मुलाकात कर स्पष्ट किया है कि वे छत्तीसगढ़ में भूमि अधिग्रहण, मुआवजे और पुनर्वास का पूरा खर्च उठाने के लिए तैयार हैं। इसके लिए अग्रिम राशि देने का प्रस्ताव भी रखा गया है। जिस पर मुख्यमंत्री साय ने सकारात्मक रुख दिखाते हुए एनओसी और अन्य लंबित मंजूरियों की प्रक्रिया को जल्द पूरा करने का भरोसा दिया।

Category