5 अक्टूबर तक भेज सकेंगे आवेदन खबरगली Applications invited for 13 awards

रायपुर(खबरगली)  छत्तीसगढ़ की कला, साहित्य और संस्कृति के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाली प्रतिभाओं को राज्योत्सव 2026 के अवसर पर सम्मानित किया जाएगा। संचालनालय संस्कृति एवं राजभाषा की ओर से 12 राज्य स्तरीय और एक राष्ट्रीय सम्मान सहित कुल 13 सम्मानों के लिए प्रविष्टियां आमंत्रित की गई हैं। संबंधित क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले कलाकार, साहित्यकार और साधक निर्धारित प्रारूप में 5 अक्टूबर तक पंजीकृत डाक से आवेदन भेज सकेंगे।