Asad Khan

रायपुर (khabargali) राज्य सरकार ने राज्य पुलिस सेवा के डीएसपी को एएसपी / उप सेनानी के पद पर पदोन्नत किया है। 1 जनवरी 2023 की स्थिति में पदोन्नति समिति की बैठक 8 अगस्त को हुई थी। छानबीन समिति की अनुशंसा के आधार पर 19 डीएसपी को एएसपी के पद पर पदोन्नति दी गई है। उक्त आदेश गृह (पुलिस) विभाग के अवर सचिव मनोज कुमार श्रीवास्तव के हस्ताक्षर से जारी हुआ।