भारतीय बैडमिंटन स्टार पीवी सिंधु

टोक्यो / नई दिल्ली (khabargali@ sport desk) टोक्यो ओलंपिक से अच्छी खबर है ..भारतीय बैडमिंटन स्टार पीवी सिंधु टोक्यो ओलिंपिक में महिला सिंगल्स के सेमीफाइनल में पहुंच गई हैं। उन्होंने क्वार्टर फाइनल में चौथी सीड जापान की अकाने यामागूची को 21-13, 22-20 से हरा दिया। यह मैच 56 मिनट तक चला। सिंधु लगातार दूसरे ओलिंपिक में मेडल जीतने से अब सिर्फ एक जीत की दूरी पर हैं। रियो ओलिंपिक में उन्होंने सिल्वर मेडल जीता था। सिंधु और यामागूची के बीच यह अब तक की 19वीं भिड़ंत थी। इसमें सिंधु ने 12वीं बार जीत हा