छत्तीसगढ़ में गण-राज्य और गणतंत्र

आशीष सिंह का अग्र लेख

ख़बरगली @ साहित्य डेस्क

हमारे देश में पंचायत प्रथा हजारों वर्ष प्राचीन है। प्राचीन ग्रंथों में जनपदों और गण राज्यों का उल्लेख है। सर्व विदित तथ्य है कि छत्तीसगढ़ का प्राचीन नाम कोसल था। यहां के राजा ‘कौसल्य’ और राज कन्याएं ‘कौसल्या’ कहलाती थीं। यहां के निवासी भी कौसल्य कहे जाते थे और भाषा ‘कोसली’ कहलाती थी। लगभग तीन सौ वर्ष पूर्व इस कोसल राज्य का नाम छत्तीसगढ़ पड़ा। अत: लोग छत्तीसगढिय़ा और उनकी भाषा छत्तीसगढ़ी कहलाने लगी। प्राचीन काल में यह कोसल महाजनपद था अनेक जनपद इसके अन्तर्गत सम्मिलित थे।