दोनों हाथों की नसें कटी खबरगली MLA's wife attacked with sharp-edged weapon

बस्तर (खबरगली) छत्तीसगढ़ के बस्तर जिले से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। यहाँ विधायक लखेश्वर बघेल की पत्नी पर धारदार हथियार से हमला किए जाने की जानकारी मिली है। इस घटना से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है। जानकारी के अनुसार, घटना के बाद आज सुबह करीब 8 बजे उन्हें जगदलपुर के महारानी अस्पताल में भर्ती कराया गया। 

डॉक्टरों ने उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए तत्काल आईसीयू में शिफ्ट किया। अस्पताल सूत्रों के मुताबिक उनकी हालत नाजुक बनी हुई है और विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम लगातार निगरानी कर रही है। हमले में उनके दोनों हाथों की नसें कट गई हैं, साथ ही गले पर भी वार किया गया हैं।