Former Union Minister Vishnu Dev Sai

रायपुर (khabargali) भारतीय जनता पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष, पूर्व केंद्रीय मंत्री विष्णु देव साय का भाजपा ने कद बढ़ाते हुए उन्हें भाजपा राष्ट्रीय कार्यसमिति का सदस्य (विशेष आमंत्रित) बनाया गया है. इसके पहले श्री साय भारतीय जनता पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष भी रह चुके हैं तथा इसके पूर्व में केंद्रीय इस्पात राज्यमंत्री भी रह चुके हैं. विष्णु देव साय के प्रदेश अध्यक्ष रहते हुए ही रमन सरकार ने दो विधानसभा चुनावों में सफलता हासिल की थी. अभी महीनों पहले जब उन्हें प्रदेश अध्यक्ष पद से हटाया गया तो समझा जा रहा था कि उन्हें कोई बड़ी जिम्मेदारी दी जाएगी.