गंभीर हालत में रायगढ़ रेफर किए गए थे खबरगली Senior journalist Sheikh Alam passes away following a road accident; he had been referred to Raigarh in critical condition. raigarh hindi news khabargali


रायगढ़ (खबरगली)  छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले के धरमजयगढ़ क्षेत्र में मंगलवार रात हुए सड़क हादसे में वरिष्ठ पत्रकार शेख आलम (40) का निधन हो गया। हादसे में गंभीर रूप से घायल शेख आलम को स्थानीय अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद रायगढ़ रेफर किया गया था, जहां उपचार के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। उनके निधन की खबर सामने आते ही धरमजयगढ़ क्षेत्र के पत्रकारों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों में शोक की लहर फैल गई।

सिसरिंगा-तेजपुर मार्ग के पास घायल मिले पत्रकार