कई जिलों के CEO बदले खबरगली 8 IAS officers transferred in Chhattisgarh; CEOs of several districts changed. raipur cg news latest khabargali

रायपुर (खबरगली)  छत्तीसगढ़ सरकार ने राज्य प्रशासनिक व्यवस्था में बड़ा फेरबदल करते हुए 8 भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) अधिकारियों के तबादले और नई पदस्थापनाएं की हैं। सामान्य प्रशासन विभाग (GAD) द्वारा 7 जुलाई 2026 को जारी आदेश के अनुसार कई जिला पंचायतों के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों (CEO), एक नगर निगम आयुक्त और राजस्व विभाग के अधिकारियों की जिम्मेदारियों में बदलाव किया गया है। जारी आदेश के अनुसार आईएएस रिमिजियुस एक्का (2011 बैच) को उनके वर्तमान दायित्वों के साथ राज्य शहरी विकास अभिकरण (SUDA) के मुख्य कार्यपालन अधिकारी का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।